BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इस चीज को लेकर युवराज सिंह के निशाने पर आई टीम इंडिया, लिखा...

हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में खराब फील्डिंग को लेकर मेजबान टीम की आलोचना की है। मैच में भारतीय फील्डरों ने काफी खराब फील्डिंग की और कई कैच छोड़े। वाशिंगटन सुंदर और रोहित शर्मा ने कई कैच छोड़े, जबकि कप्तान विराट कोहली ने भी कैच टपकाए।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय टीम की खराब फील्डिंग का भरपूर फायदा उठाते हुए 20 ओवरों में 207 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। भारत ने हालांकि इस स्कोर को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। युवराज ने ट्विटर पर लिखा, आज मैदान पर भारतीय टीम का बेहद खराब प्रदर्शन। युवा खिलाडिय़ों ने काफी देर बाद रिएक्ट किया। क्या यह ज्यादा क्रिकेट का असर है?

भारतीय टीम ने कोहली (नाबाद 94) की बेहतरीन तूफानी पारी के दम पर यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में विंडीज द्वारा रखे गए 208 रनों के विशाल लक्ष्य को आसान साबित कर छह विकेट से जीत दर्ज की। यह भारत द्वारा टी20 में हासिल किया गया अभी तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More