BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इंसानों से ज्यादा जानवरों संग सहज हूं : अदा शर्मा

मुंबई| अभिनेत्री अदा शर्मा का कहना है कि इंसानों से ज्यादा उन्हें जानवरों से घिरे रहना पसंद है। अदा आगे कहती हैं कि ये बिल्कुल भी जटिल नहीं होते हैं और इनके साथ भावनाओं को साझा करना आसान रहता है।

अदा ने आईएएनएस को बताया, "मैं हमेशा से ही इंसानों से ज्यादा जानवरों संग सहज महसूस करती हूं। मुझे पार्टी में जाना या अनजान लोगों के बीच में रहना पसंद नहीं है। लेकिन इसी जगह मुझे किसी जंगल में छोड़ आइए, मुझे घर जैसा महसूस होगा। जानवर जटिल नहीं होते हैं और इनसे घुलना-मिलना भी आसान होता है। वे क्षण में अपनी जिंदगी को जीते हैं।"

अदा ने हाल ही में एक घायल पंछी को रेस्क्यू कर उसे ट्विटर का नाम दिया। हैदराबाद के पास स्थित एक जंगल के पेड़ में से गिरकर यह पक्षी चोटिल हो गई थी। अदा यहां अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं और इसी दौरान उन्होंने इसे बचाया।

अभिनय की बात करें, तो अदा हाल ही में अभिनेत्री अनुप्रिया गोएनका संग शॉर्ट फिल्म 'चूहा बिल्ली' में नजर आईं। उन्होंने पांच नई तेलुगू फिल्मों को साइन करने की बात कही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More