BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इंटरपोल महासचिव ने की गृह मंत्री से मुलाकात, अमित शाह ने दिया यह प्रस्ताव

इंटरपोल महासचिव ने की गृह मंत्री से मुलाकात, अमित शाह ने दिया यह प्रस्ताव


नई दिल्ली। इंटरपोल के महासचिव जुर्गेन स्टॉक (Jurgen Stock) ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। उन्होंने शाह को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इंटरपोल की तरफ से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने शाह को आतंकवाद के खिलाफ दिखाई गई प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद बोला। 

शाह ने स्टॉक को दिल्ली में इंटरपोल महासभा की मेजबानी का प्रस्ताव दिया। शाह ने बताया कि भारत वर्ष 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा। भारत उसी साल दिल्ली में इंटरपोल महासभा की मेजबानी करना चाहता है। शाह ने इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सपोर्ट और सहयोग की बदौलत भारत को इंटरपोल ग्लोबल एकेडमी का क्षेत्रीय गढ़ बनाने की इच्छा व्यक्त की। 

इससे पहले इंटरपोल के महासचिव ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह सचिव एक. के. भल्ला से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस दौरान आतंकवाद फैलाने के आरोपी जाकिर नाईक सहित अन्य के खिलाफ लंबित रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। 

नाईक अभी मलेशिया में है। पिछले दिनों मलेशिया ने उनके धार्मिक भाषण पर रोक लगा दी थी। अधिकारियों ने बताया कि भल्ला ने स्टॉक के साथ हुई 30 मिनट की बैठक में भारतीय कानून से बच रहे भगोड़ों के खिलाफ लंबित रेड कॉर्नर नोटिस पर एक्शन लेने की जरूरत पर जोर दिया।


साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More