BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आसुस ने भारत में कोविड की वजह से जेनफोन 8 सीरीज का लॉन्चिंग कार्यक्रम स्थगित किया

नई दिल्ली। ताइवानी ब्रांड आसूस ने सोमवार को कहा कि उसने कोविड के उछाल के कारण भारत में अपने जेनफोन 8 सीरीज के स्मार्टफोन के लॉन्च को स्थगित कर दिया है। कंपनी ने इस संकट की घड़ी में राष्ट्र के साथ एकजुटता जाहिर की और कहा कि स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च किया जाना था, मगर देश में जब तक स्थिति में सुधार नहीं हो जाता, तब तक के लिए यह लॉन्चिंग कार्यक्रम टालने का फैसला किया गया है।

आसुस इंडिया में कमर्शियल पीसी एंड स्मार्टफोन, सिस्टम बिजनेस ग्रुप के बिजनेस हेड दिनेश शर्मा ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में आसुस इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता उसके ग्राहकों, भागीदारों, कर्मचारियों और अन्य सभी हितधारकों की सुरक्षा है।

शर्मा ने कहा, इसलिए जब तक कि वर्तमान परि²श्य में सुधार नहीं हो जाता, हमने इस लॉन्च को स्थगित करने का फैसला किया है।

स्थिति में सुधार होते ही कंपनी नई लॉन्च की तारीख का खुलासा करेगी।

आसुस जेनफोन 8 सीरीज में दो फोन आसुस जेनफोन 8 और आसुस जेनफोन 8 फ्लिप लॉन्च किए जाने की संभावना है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More