BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

आसपास इतना दर्द देखकर दिल दुखता है : नीलू कोहली

मुंबई। अभिनेत्री नीलू कोहली कोरोना की वजह से चारों ओर के इस गंभीर माहौल से बेहद प्रभावित हैं। इसके साथ ही उन्हें इस बात पर भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल अब दुनिया में नहीं रहे। बता दें कि अभिनेता का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया है। नीलू ने आईएएनएस को बताया, "लोगों को पीड़ा में देखना वास्तव में बेहद निराशाजनक है। लोगों की खराब परिस्थितियों के बारे में पढ़कर मैं भावनात्मक रूप से बेहद परेशान हो जाती हूं और इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से अपने जानने वालों के निधन के बारे में सुनकर मैं बेहद हैरान हूं।"

वह बिक्रमजीत के बारे में कहती हैं, "मैं बिक्रमजीत कंवरपाल को काफी लंबे समय से जानती हूं। उनके चले जाने की खबर पर विश्वास करना बेहद मुश्किल है। वह सकारात्मकता से परिपूर्ण एक खुशमिजाज इंसान थे। हमने कुछ साल पहले एक फिल्म के लिए साथ में काम किया था और फिर हमारा एक ग्रुप भी था, तो हम अकसर आपस में मिलते रहते थे। इसके अलावा हम ऑडिशन पर भी आपस में टकरा जाते थे।"

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More