BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

आरोग्य मंथन कार्यक्रम में बोले PM मोदी, कहा-आयुष्मान भारत योजना से 50,000 लोगों को मिला लाभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat) को न्यू इंडिया के क्रांतिकारी कदम में से एक बताते हुए कहा आयुष्मान भारत योजना का लाभ पूरे देश के लोगों को मिलता है। इसका लाभ हर बीमार व्यक्ति को मिलता है, जो पहले असंभव था। बीते एक साल में करीब 50,000 लोगों को इस योजना का लाभ अपने गृह राज्य से बाहर भी मिला।

दिल्ली में हो रहे आरोग्य मंथन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत न्यू इंडिया के क्रांतिकारी कदमों में से एक है। सिर्फ इसलिए नहीं कि ये सामान्य मानव जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है बल्कि ये देश के 130 करोड़ लोगों के सामूहिक संकल्प और सामर्थ्य का भी प्रतीक है।

आयुष्मान का अर्थ सब समझते हैं...
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम-जय, अब गरीबों की जय बन गई है। जब गरीब का बच्चा या घर का एक मात्र कमाने वाला स्वस्थ होकर निकलता है तो आयुष्मान होने का अर्थ समझ आता है। इस महान कार्य में जुटे हर साथी को मैं साधुवाद देता हूं, बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के हर नागरिक को घर के पास ही बेहतरीन स्वास्थ सुविधाएं मिलें इसके लिए हर राज्य प्रयास कर रहा है। हर भारतीय नागरिक का दायित्व है कि देश का कोई भी व्यक्ति आधुनिक स्वास्थ सेवाओं से वंचित न रहे। आयुष्मान भारत इसी भावना को मजबूत कर रही है।

दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये भारत की संकल्प शक्ति ही है कि दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ केयर स्कीम हम भारत में सफलता के साथ चला रहे हैं। इस सफलता के पीछे समर्पण की भावना है। ये समर्पण देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के 46 लाख गरीब लोगों में बीमारी की निराशा से स्वस्थ होने की आशा जगाना बहुत बड़ी सिद्धि है। इस एक वर्ष में किसी एक व्यक्ति की जमीन, घर, गहने या कोई अन्य सामान बिकने से बचा है तो ये आयुष्मान भारत की बहुत बड़ी सफलता है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More