BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आत्मविश्वास हमारे काम और ज्ञान से आता है :अविका गौर

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री अविका गौर का कहना है कि समय के साथ सौंदर्य क्रीमों ने जो स्थिति बनाई है, कि गोरेपन का मतलब सुंदरता है, पर वह इससे सहमत नहीं हैं।

अविका ने अपनी पहचान 'बालिका वधू', 'ससुराल सिमर का' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो से बनाई है। उसने तीन फेयरनेस क्रीम ब्रांडों की डील को स्वीकार नहीं किया। वह कहती हैं कि समाज किसी एक रंग की मूर्ति नहीं बना सकता।

अविका ने कहा, "सौंदर्य क्रीमों ने समय के साथ जो स्थिति बनाई है, उससे लगता है कि गोरापन सुंदरता और सफलता के बराबर है और यह हमें आत्मविश्वास देता है। हालांकि, यह बिल्कुल भी सच नहीं है। हमारा आत्मविश्वास हमारे काम की नैतिकता और ज्ञान से आता है"

अविका ने आगे कहा, "हम एक समाज के रूप में एक रंग की मूर्ति नहीं बना सकते हैं। इस प्रवृत्ति में कुछ बदलाव होना चाहिए। मैं धन्य हूं कि मुझे पैसे ना मिलने की चिंता नहीं करनी है। ऐसी चीजे समाज पर बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए, मैंने उन ऐड्स में काम करने से मना कर दिया।"

अविका हाल में ही सॉन्ग वीडियो "दिल को मेरे" में नजर आई, जो 17 मई को रिलीज हुआ है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More