BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आगरा में प्रेमिका से मिलने गए दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या

आगरा । आगरा से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी प्रेमिका से मिलने गए एक 22 वर्षीय दलित युवक की लड़की के घरवालों ने महज इस वजह से पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि उनकी जाति लड़के से भिन्न थी। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। बुरी तरह से घायल युवक ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। इस सिलसिले में लड़की के परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरों के मुताबिक, मृतक पवन कुमार एक 20 साल की लड़की के साथ रिश्ते में था, जो किसी और जाति से थी।

शुक्रवार देर रात लड़की ने पवन को खुद से मिलने आने के लिए बुलाया था। वहां लड़की के परिवारवालों ने बड़ी ही बेदर्दी से पवन की पिटाई की। उसकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय निवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

कुमार के पिता आकाश ने कहा, "हमें शनिवार को घटना के बारे में पता चला। हमने उसे एक पुलिस वैन के अंदर पड़ा पाया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले उसने पूरी घटना पुलिस को सुनाई। उसे लड़की ने अपने घर पर बुलाया था और फिर उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।"

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा, "महिला के पिता और पांच अन्य परिवार के सदस्यों सहित सात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More