BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अरविंद केजरीवाल का ऐलान, कोरोना का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी की जान गई तो देंगे 1 करोड़

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज घोषणा करते हुए कहा है कि मरीजों का इलाज करते हुए किसी भी डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी या चिकित्साकर्मी की मौत होती है तो दिल्ली सरकार उसके परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। साथ ही कहा कि दिल्ली में अभी स्थिति कंट्रोल में है और कम्युनिटी ट्रांसमिशन की हालत नहीं है। केजरीवाल ने दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में कोरोना के आंकड़े कंट्रोल में ही हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर मृतकों के आंकड़ों में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखने को मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर आज सैनिकों की तरह देश की सेवा करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना के मरीजों का इलाज करते हुए किसी भी डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी या चिकित्साकर्मी की मौत होती है तो दिल्ली सरकार उसके परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। केजरीवाल ने आगे कहा कि ये सम्मान राशि प्राइवेट या सरकारी सभी के लिए समान हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए PPE यानी कि Personal protective equipment कीआवश्यकता है।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इसकी व्यवस्था करने में लगी हुई है।

दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने कोरोना से निपटने की तैयारियों पर सीएम अरविंद केजरीवाल, मुख्य सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात करते हुए सरकार को सलाह दी है कि दिल्ली के उन इलाकों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के जरिये सैनिटाइज किया जाए। इसके अलावा क्वारनटीन सेंटर्स, सार्वजनिक स्थानों को भी उन्होंने क्वारनटीन करने को कहा है।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More