BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अयोध्या विवाद का निर्णय आने के बाद आडवाणी के घर मत्था टेकने पहुंचीं उमा भारती

नई दिल्ली। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर मिलने गईं। राममंदिर आंदोलन के अगुवा रहे आडवाणी से मिलने के बाद उमा भारती ने कहा कि इस दिव्य फैसले का हर समुदाय ने स्वागत किया है।

उमा भारती ने कहा कि मैं तो आडवाणी जी के घर उनको मत्था टेकने आई हूं क्योंकि आज हम आडवाणी जी की वजह से ही यहां तक पहुंच पाए हैं। आडवाणी जी वह व्यक्ति थे जिन्होंने छद्म सेक्युलरिजम को चुनौती देकर अयोध्या के आंदोलन में भागीदारी दी थी। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हम सभी स्वागत करते हैं। आपको बताते जाए कि शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। पांच जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से विवादित भूमि को रामजन्मभूमि न्यास को देने का फैसला किया है। इसके अलावा मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही कहीं पांच एकड़ जमीन मस्जिद निर्माण के लिए दी जाएगी। आपको बताते जाए कि 1989 में राम मंदिर आंदोलन को मजबूती देने वाली सोमनाथ से अयोध्या तक की रथयात्रा आडवाणी ने ही निकाली थी। इसी का परिणाम था कि 1984 में महज 2 सीट जीतने वाली भाजपा ने 1989 के लोकसभा चुनाव में 86 सीटें जीतीं।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More