BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अयोध्या में श्री राममंदिर का भूमि पूजन- दिल्ली की 70 विधानसभाओं में लाइव दिखेगा

नई दिल्ली । अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का लाइव दिखाने के लिए भाजपा दिल्ली की 70 विधानसभाओं में एलईडी लगाएगी। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने दी है।

उन्होंने भूमि पूजन के दिन कार्यकर्ताओं से घरों में घी के दीये जलाने की भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि दूसरों को भी दीये जलाकर उल्लास मनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने गुरुवार को अपने बयान में कहा, "पांच अगस्त के भूमि पूजन को और गौरवशाली बनाने के लिये सभी 70 विधानसभाओं में एलईडी लगाई जाएगी। भूमि पूजन के पावन अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दीप जलायें और अपने सम्बन्धियों को भी दीप जलाने के लिये प्रेरित करें।"

आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। यह कार्यक्रम विभिन्न टीवी चैनलों पर भूमि पूजन के दिन 11 से साढ़े 12 बजे तक लाइव प्रसारित होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए कार्यक्रम को लाइव देखें व शाम को घी के दीपक जरूर जलाएं।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More