BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अयोध्या और दिल्ली के बीच चलेगी हाईस्पीड ट्रेन

अयोध्या । विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार अयोध्या में जल्द ही दिल्ली और अयोध्या के बीच एक हाई-स्पीड ट्रेन दौड़ेगी। सुपरफास्ट ट्रेन दिल्ली और पवित्र शहर के बीच यात्रा के समय को केवल तीन घंटे तक कम कर देगी।

राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल निगम के कार्यकारी निदेशक अनूप कुमार अग्रवाल ने रेलवे स्टेशन के लिए स्थल को अंतिम रूप देने के लिए पिछले सप्ताह अयोध्या का दौरा किया था।

उन्होंने कहा कि भगवान राम की नगरी को सीधे राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने की योजना है।

एक हवाई सर्वेक्षण किया गया है और योजना को केंद्र द्वारा अनुमोदित भी किया गया है।

अयोध्या से लखनऊ को जोड़ने वाला 130 किमी का रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा, जो आगरा-लखनऊ-इलाहाबाद के रास्ते दिल्ली से वाराणसी को जोड़ने वाले 941.5 किमी हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर का हिस्सा होगा। अधिकारी ने कहा कि हाई-स्पीड ट्रेन रेलवे कॉरिडोर का एक हिस्सा लखनऊ और आगरा में भूमिगत हो सकता है।

उन्होंने कहा, "एएआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलते ही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन काम शुरू कर देगा। परियोजना को पूरा होने में सात साल लगेंगे।"


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More