देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreवाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है किभारत ने दवा के निर्यात को मंजूरी दी है। भारत ने अपने नागरिकों को बचाने के लिए दवा के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था।कोरोना वायरस की मार से बेहाल अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान नेता है। यह रूख में बदलाव तब आया है जब भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात को मंजूरी प्रदान कर दी।अमेरिका ने 29 मिलियन दवा की डोज खरीदी है। इसमें से ज्यादातर दवा भारत से मिलेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने संवाददाताओं से कहा कि भारत ने दवा के निर्यात को मंजूरी दी है। भारत ने अपने नागरिकों को बचाने के लिए दवा के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महान हैं और बहुत अच्छे हैं। भारत से अभी बहुत अच्छी चीजें आनी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने कोरोना से जंग के लिए भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 29 मिलियन डोज खरीदी है।
इससे पहले ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगर भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर से प्रतिबंध नहीं हटाया तो अमेरिका कार्रवाई कर सकता है। आपको बताते जाए कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में किया जा रहा है। इससे पहले ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस दवा के लिए गुहार लगाई थी।ट्रंप ने कहा, 'मैंने यह नहीं कहीं सुना कि यह उनका (पीएम मोदी) फैसला था। मैं जानता हूं कि उन्होंने इस दवा को अन्य देशों के निर्यात के लिए रोक लगाई है। मैंने उनसे कल बात की थी। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। भारत ने अमेरिका के साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया है।'
साभार-khaskhabar.com












