देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreन्यूयार्क । कोरोना ने पूरी दुनिया में कहर मचा रहा है। अमेरिका में कोरोना से 24 घंटे में 1891 लोगों की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना से वैश्विक महाशक्ति अमेरिका के हालात इन दिनों सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां मरने वालों का आंकड़ा 37 हजार को पार कर 37,079 हो गया है जबकि कुल संक्रमण के मामले 7,10,272 हो गए हैं। हालांकि इतने बुरे हालातों के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नागरिकों को घरों से बाहर न निकलने के दिशा-निर्देशों के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शनों को अपना समर्थन दिया है। ट्रप चाहते हैं कि अमेरिका के विभिन्न राज्यों के गवर्नर जल्द ही लॉकडाउन जैसे हालात खत्म करें ताकि बाजारों को खोला जा सके।
चीन के बाद अकेले अमेरिका-यूरोप में कोविड-19 ने 59 फीसदी से ज्यादा लोगों पर असर छोड़ है। इनमें अमेरिका, इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। जॉन्स हॉपकिंस विवि ने चौंकाने वाले आंकड़े देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर तक दुनिया में इस वैश्विक महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 1.5 लाख को पार कर गई जबकि संक्रमितों की संख्या 22.6 लाख को पार कर गई।
साभार-khaskhabar.com












