BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 2700 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 45 हजार के पार पहुंचा

न्यूयार्क। कोरोना वायरस का कहर लगातार दुनिया में हर दिन बीतने के साथ बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस का सबसे बड़ा शिकार अमेरिका हो रहा है। अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 2700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ अमेरिका में इस महामारी की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 45 हजार के पार चला गया है, जो किसी भी देश में सबसे अधिक है।
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के अबतक 824,147 मामले सामने आ गए हैं, जबकि कुल 45,039 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका के पिछले कुछ दिनों में मौत का आंकड़ा तेजी से बड़ा है और लगभग एक हफ्ते के करीब के समय में ये दोगुना हो गया है।
सबसे शक्तिशाली देश में अबतक 41 लाख से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है, लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।
अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस का सबसे अधिक विकराल रूप देखने को मिल रहा है, यहां इस वायरस ने करीब 15 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More