BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमेरिका में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 2500 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार

न्यूयार्क। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अमेरिका में 24 घंटे के भीतर 2502 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अभी तक कोरोना वायरस की चपेट में 10 लाख 38 हजार 45 लोग आ चुके हैं, जो किसी भी देश में सबसे अधिक हैं।अमेरिका में कोरोना वायरस रोगी पुष्ट होने से अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या दस लाख के पार हो गयी है और मृतकों की संख्या भी पचास हजार तक जा पहुंची है, जो अन्य किसी भी देश से अधिक है। न्यूयार्क टाइम्स आदि की रिपोर्ट है कि 18 जनवरी को अमेरिका में प्रथम मामले की पुष्टि के बाद अमेरिकी स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवा मंत्री एलेक्स एजार ने व्हाइट हाउस को महामारी के खतरे के बारे में सूचित किया, लेकिन राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे अनदेखा किया। फरवरी माह की शुरू में राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह अनुमान लगाया था कि महामारी अप्रैल तक खत्म हो जाएगी।
फरवरी के अंत तक अमेरिका में केवल चार हजार लोगों का वायरस परीक्षण किया गया। लेकिन 13 मार्च को जब अमेरिका में आपातकाल घोषित किया गया तब तक महामारी की रोकथाम करने के लिए सबसे अच्छा मौका हाथ से निकल चुका था। महामारी पूरे देश में फैल गई ।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More