BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमेरिका में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 1738 लोगों ने दम तोड़ा, अब तक 47 हजार से ज्यादा की मौत

न्यूयार्क। दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। यहां पर पिछले 24 घंटे के भीतर 1738 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक 8 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। अब तक 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
आव्रजन प्रतिबंध केवल 60 दिनों के लिए होगा....
वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका आव्रजन प्रतिबंध केवल 60 दिनों के लिए होगा और संकेत दिया कि एच1-बी जैसे अस्थायी वीजा धारक पेशेवरों का आना जारी रह सकता है।
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह 60 दिनों के लिए होगा और कहा, "यह आदेश केवल स्थायी निवास की बाट जोह रहे लोगों पर लागू होगा, दूसरे शब्दों में, ग्रीन कार्ड प्राप्त करने वाले लोग। अस्थायी आधार पर प्रवेश करने वालों पर लागू नहीं होगा।"
उन्होंने कहा कि अप्रवासियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के लिए कुछ छूट भी होगी।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More