BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमेरिका कोरोना वायरस से लडने के लिए भारत सहित 64 देशों को देगा 13 अरब रुपए

न्यूयार्क। अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढाता ही जा रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख पार कर गई है। हालांकि वैश्विक महामारी से जूझ रहे अमेरिका ने शुक्रवार को दूसरे देशों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया और आर्थिक सहायता के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया। उसने भारत समेत कुल 64 देशों को 13 अरब रुपए मदद देने का एलान किया। इसमें भारत को 20 करोड़ रुपए की मदद भी शामिल है।
इससे पहले दुनिया के इस शक्तिशाली देश ने मौजूदा समय में अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा कर दी । कोरोना से लड़ने के लिए $2 ट्रिलियन की सहायता राशि को सदन से पास करवाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी भी मिल गई।
अमेरिका इस राशि से अपने देश के नागरिकों और स्वास्थ्य व्यवस्था और तंत्र को मजबूती प्रदान और कोरोना से जंग में इस्तेमाल करेगा।
चीन के वुहान से फैली इस महामारी ने यूरोपीय देशों को सबसे अधिक नुकसान इटली और स्पेन को हुआ है। वहीं अमेरिका में इसके मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 1500 से अधिक हो चुकी है।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More