देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई। फैंस में आज भी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लेकर जबरदस्त क्रेज है। उनकी जरा सी भी तबीयत खराब होने पर वे चिंतित हो जाते हैं और दुआओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। अमिताभ चार दिन पहले मंगलवार को नानावती अस्पताल में लिवर संबंधी समस्या के लिए भर्ती हुए थे। उन्हें शुक्रवार रात डिस्चार्ज कर दिया गया, जिससे फैंस को बड़ी राहत मिली।
अमिताभ ने इसके बाद एक ब्लॉग लिखकर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। हालांकि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मीडिया पर भी हमला बोला। अमिताभ ने लिखा कि कृपया प्रोफेशनल नियम-कायदों का ध्यान रखें। बीमारी और इलाज किसी भी व्यक्ति का बेहद निजी मामला होता है। इसका कमर्शियल फायदा उठाना सामाजिक रूप से गैरकानूनी है। कृपया इसे समझें और इसका सम्मान करें... दुनिया में हर चीज बेचने के लिए नहीं होती। अमिताभ ने अपने फैंस के लिए लिखा कि मेरी फिक्र करने और मेरे लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों को मेरा प्यार और आभार। अमिताभ ने करवाचौथ पर अस्पताल से ही पत्नी जया बच्चन की एक फोटो भी पोस्ट की थी। अमिताभ हाल ही 11 अक्टूबर को 77 साल के हुए थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास
लॉर्ड्स टेस्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तान का बड़ा एक्शन : इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ की छुट्टी, माइक हेसन को कमान
कच्ची ही नहीं, भुनी अदरक भी फायदेमंद, कई बीमारियों की करती है छुट्टी