BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमानवीयः वृंदावन में रात में शवों के ऊपर से गुजरते रहे वाहन

मथुरा। वृंदावन में अमानवीय घटना से सब को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में मृत दो युवकों के उपर से एक घंटे से अधिक समय तक सडक पर पडे शवों के उपर से वाहन गुजरते रहे।

वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत चामुंडा मंदिर के समीप पानीघाट एप्रोच मार्ग पर मोहिनी नगर के रहने वाले 21 वर्षीय प्रदीप और 23 वर्षीय अर्जुन मोटरसाइकिल पर सवार होकर 100 सैया अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने जा रहे थे। मंगलवार को देर रात करीब 12.30 बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। जिसके चलते घटना स्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने इलाका पुलिस को हादसे की सूचना दी।  एक घंटे बाद पुलिस को पानीघाट एप्रोच मार्ग पर दो शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवकों को किस वाहन ने टक्कर मारी है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More