BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अभिनय के अलावा संगीत और स्क्रिप्ट लिखना भी मेरी योजना में शामिल है : नित्या मेनन

नई दिल्ली। अभिनेत्री नित्या मेनन ने मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में कई हिट फिल्में दी हैं। इसके बाद उन्होंने पिछले साल 'मिशन मंगल' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। वह ऐसी फिल्में करना चाहती हैं जो समय की कसौटी पर खरी उतरें।

अपने फिल्मी विकल्पों और सफल करियर के बारे में आईएएनएस को बताया, "मैंने कभी किसी चीज के योजना नहीं बनाई थी। मेरे लिए अच्छी फिल्में करना महत्वपूर्ण है। ऐसी फिल्में जो उस समय की कसौटी पर खरी उतरें और जिन पर मुझे गर्व महसूस हो। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। केवल मनोरंजन करना मेरे लिए पर्याप्त नहीं है।"

वैसे तो वह अपने फिल्मी करियर से प्यार करती है, लेकिन उनकी और भी योजनाएं हैं।

उन्होंने आगे कहा, "मैंने लॉकडाउन के दौरान दो नए गाने रिकॉर्ड किए। मुझे उम्मीद है कि मेरे करियर में संगीत भी एक अहम हिस्सा है। इनमें से एक गाने के लिए मैंने लंदन के एक कलाकार के साथ कोलाबोरेट किया है।"

वह स्क्रिप्ट लिखना भी चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से एक स्क्रिप्ट भी लिखना चाहती हूं। इसे लेकर मैंने शुरूआत की है लेकिन इसके लिए मैंने कोई समय सीमा नहीं रखी। मुझे लगता है कि मेरे पास कुछ और महीने हैं।"

एक अभिनेत्री के रूप में नित्या ने हाल ही में डिजिटल माध्यम पर वेब सीरीज 'ब्रीथ: इन द शैडो' में काम किया है, जो अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

मनोवैज्ञानिक अपराध थ्रिलर में एक मां की भूमिका निभाने को लेकर उन्होंने कहा, "यह मेरे द्वारा दी गई सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों में से एक है।" 


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More