BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अब भी न सूंघ पा रहा हूं, न स्वाद ले पा रहा हूं : रणवीर शौरी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी कोविड-19 की जांच में नेगेटिव पाए जाने के बाद अपनी सेहत के बारे में लोगों को जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अभी भी स्वाद लेने और सूंघने में दिक्कत आ रही है। रणवीर से रविवार को एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि वह अब कैसा महसूस कर रहे हैं और क्या वह खाने का स्वाद ले पा रहे हैं या नहीं?

इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, "दुख की बात है कि अब भी नहीं ले पा रहा हूं। स्वाद लेने और सूंघने में दिक्कत आ रही है। हालचाल लेने के लिए शुक्रिया। हैशटैगकोविडलाइफ हैशटैगकोविडसर्वाइवर।"

बीते महीने रणवीर अपने कोविड-19 की चपेट में आने की बात कही थी। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण थे।

बीते हफ्ते उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को बताया था कि वह कोविड टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हैं।

अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा, "एक हफ्ते के क्व ॉरंटाइन और ट्रीटमेंट के बाद यह बताने में खुशी हो रही है कि मैं कोविड की जांच में नेगेटिव पाया गया हूं।"

अभिनय की बात करें, तो रणवीर हाल ही में वेब सीरीज 'मेट्रो पार्क' के दूसरे सीजन में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने कल्पेश पटेल के किरदार को निभाया था। (


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More