BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अपूरणीय क्षति : जसवंत सिंह के निधन पर PM मोदी, गृहमंत्री, रक्षामंत्री ने जताया शोक

नई दिल्ली। पिछले कई वर्ष से कोमा में चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है। जसवंत सिंह का 82 वर्ष की अवस्था में रविवार को निधन हो गया। जसवंत सिंह 1999 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विभिन्न पदों पर रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। जसवंत सिंह कई महीनों से बीमार थे। मोदी ने कहा कि जसवंत सिंह ने बड़ी मेहनत से देश की सेवा की - पहले एक सिपाही की तरह और फिर भाजपा के एक कर्मठ नेता की तरह। अटलजी की सरकार में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां निभाई।
मोदी ने कहा, जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे ²ष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर शोक जताया। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, देश के वरिष्ठ राजनेता एवं अटल जी की कैबिनेट में मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन दु:खद है और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सरकार व संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से एक गहरी छाप छोड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। शांति।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्री सहित कई भूमिकाओं में देश सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा, जसवंत सिंह को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। 
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More