BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अपने प्राण दांव पर लगा हिमाचल की बाढ़ में BRO की टीम ने चलाया बचाव और राहत अभियान

मूसलाधार बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्‍खलन से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में सीमा सड़क संगठन-बीआरओ द्वारा राहत व बचाव अभियान शुरू किया गया है। लाहौल और स्‍पीति घाटी में सामरिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण मनाली-सरचू रोड़ को कई स्‍थानों पर भूस्‍खलन के चलते याताया‍त के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद से ही इस सड़क को खोलने के लिए बीआरओ की टीम जगह-जगह पर तेजी से काम कर रही है।

बीआरओ के प्रोजेक्ट ‘दीपक’ के तहत शुरू किया अभियान
शिमला स्थित बीआरओ की परियोजना ‘दीपक’ ने बचाव और राहत अभियान को संचालित करने और क्षतिग्रस्त सड़क को साफ करने के कार्यों को अंजाम देने के लिए कर्मियों और उपकरणों के साथ अपने प्रशिक्षित अभियंता कार्यबल को शीघ्र इस स्थल पर भेजा। 29 जुलाई को मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचला दर्रे से आगे सरचू के करीब महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग फंसे हुए थे। इस क्षेत्र के अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण ये लोग ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे।


प्रोजेक्ट के नायक ने गंवाए प्राण

सिर्फ इतना ही नहीं बीआरओ की टीम ने 14,480 फीट की ऊंचाई पर स्थित केनलुंग सराय के पास अन्य भूस्खलनों से अवरुद्ध हुए मार्ग को साफ करते वहां फंसे हुए लोगों की भी जान बचाई। बचाव अभियान के दौरान सामने कितनी मुश्किलें थी, यह इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि इस जद्दोंजहद में ‘दीपक’ प्रोजेक्ट के नायक रीतेश कुमार पाल ने अपने प्राण गंवा दिए। बाद में सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया।

देर रात तक चला निकासी अभियान

वहीं 27 जुलाई को एक अन्य घटना में, भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध किलर-टांडी सड़क मार्ग को खोलने के लिए बीआरओ के एक अलग अभियंता कार्य बल को तैनात किया गया था। क्षेत्र में दो यात्री वाहन फंसे हुए थे। पहले से ही इस मार्ग में दो भूस्खलनों को साफ करने वाले इस दल ने फिसलन भरे इस इलाके में फंसे नागरिकों के जीवन को बचाने के लिए देर रात तक निकासी अभियान चलाया। कार्य संचालन के दौरान, टीम के कुछ सदस्य, छह नागरिक और एक नागरिक वाहन अचानक आई बाढ़ में बह गए। घटना में कनिष्ठ अभियंता राहुल कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य को बीआरओ कर्मियों ने बचा लिया। बाद में बीआरओ कर्मियों ने भूस्खलन से अवरुद्ध हुए मार्ग को साफ किया, फंसे हुए यात्रियों को बचाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More