BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अनुराग कश्यप यौन शोषण मामले में नाम लिए जाने पर भड़कीं हुमा

मुंबई। फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष द्वारा अभिनेत्री हुमा कुरैशी का नाम लिए जाने के बाद हुमा ने मंगलवार दोपहर को अपना एक बयान जारी किया। पायल ने अपने हालिया एक इंटरव्यू में दो अन्य अभिनेत्रियों संग यह कहते हुए हुमा का नाम लिया था कि ये अभिनेत्रियां अनुराग के इस बुरे काम को अपने आचरण से बढ़ावा देती हैं।

मामले में अपना नाम लिए जाने पर भड़कीं हुमा ने अपने बयान में लिखा, "अनुराग और मैंने 2012-13 में आखिरी बार साथ में काम किया है। वह एक बेहद करीबी मित्र और एक बेहद प्रतिभाशाली फिल्मकार हैं। मेरे खुद के अनुभव और जानकारी में अनुराग ने मेरे या किसी और के साथ कोई बुरा बर्ताव नहीं किया है।"

हुमा आगे लिखती हैं, "फिर भी अगर किसी का यह दावा है कि उनके साथ गलत व्यवहार हुआ है, तो उन्हें प्रशासन, पुलिस और अदालत को इसकी सूचना देनी चाहिए। मैं अभी तक इसलिए चुप रही क्योंकि मैं सोशल मीडिया पर बहसबाजी और मीडिया ट्रायल्स पर यकीन नहीं रखती हूं। इस विवाद में मुझे घसीटे जाने से मैं वाकई में बहुत ज्यादा गुस्से में हूं। मुझे न सिर्फ अपने लिए बल्कि उन महिलाओं के लिए भी गुस्सा आ रहा है, जिनकी सालों की कड़ी मेहनत और संघर्षो को ऐसे स्तरहीन आरोपों से कमतर समझा जाता है। हमें ऐसी बातों से बचना चाहिए।"

हुमा आखिर में लिखती हैं, "मीटू की गंभीरता को बचाए रखने की जिम्मेदारी पुरूष व महिला दोनों की है। यह मेरी आखिरी प्रतिक्रिया है। इस मसले पर कुछ और कहने के लिए मुझसे कृपया संपर्क न करें।"

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More