BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अंकिता ने सुशांत द्वारा ईएमआई चुकाने की रिपोर्ट के बाद साझा किए बैंक स्टेटमेंट

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका व अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने बैंक स्टेटमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। ये कदम उन्होंने रिपोर्ट्स में ये दावा किए जाने के बाद उठाया है, जिनमें कहा जा रहा था कि दिवंगत अभिनेता सुशांत, अंकिता के फ्लैट की ईएमआई का भुगतान कर रहे थे। अंकिता ने शनिवार को ट्वीट कर जनवरी 2019 से मार्च 2020 तक के अपने बैंक स्टेटमेंट की प्रतियां साझा कीं। साथ ही उन्होंने लिखा, "मैं सभी कयासों को खत्म करती हूं। मेरे फ्लैट के रजिस्ट्रेशन और इसकी हर महीने (01/01/19 से 01/03/20) तक मेरे खाते से ईएमआई कटने की ये डिटेल्स देखें। इसके अलावा मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है।"

इंडिया टुडे डॉट इन की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सुशांत मलाड में 4.5 करोड़ के एक फ्लैट के लिए किस्तें चुका रहे थे, जहां 'कथित तौर पर' अंकिता रहती हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह जानकारी उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों से मिली है। शुक्रवार शाम को इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अंकिता ने आधी रात को यह ट्वीट किया।

इस बीच ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के लिए शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत के निजी कर्मचारियों से पूछताछ की, जिसमें उनके नौकर भी शामिल थे। ईडी के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत पंकज दुबे, रजत मेवाती और दीपेश सावंत के बयान दर्ज किए हैं। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More