BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गिहारावासियों को है नल से शुद्ध जल आने का इंतजार

मथुरा। बाढपुरा स्थित गिहारा मोहल्ला एवं डीग गेट पर तिरंगा शाखाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान समवेत राष्ट्रगान हुआ। जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने संविधान की प्रस्तावना को सभी के सामने दोहराया। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने उपस्थित शाखा सेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान में वोट का अधिकार सभी को समान रूप से दिया गया है। आने वाले चुनाव में आप सभी स्वविवेक से बिना किसी के प्रभाव और लालच में आए बिना स्वतंत्र मतदान करें। यह ऐसा अधिकार है जिसकी ताकत अमीर और गरीब के पास एक जैसी है। इसके माध्यम से हम अपनी पसंद के प्रत्याशियों को चुन सकते हैं। यह हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। अब हमारे ऊपर राज करने वाला किसी रानी के पेट से नहीं बल्कि संविधान प्रदत्त वोट के अधिकार की ताकत से पैदा होता है। गिहार मोहल्ला के निवासियों ने अपनी समस्या बताते हुए वर्षों से यहां पानी की पाइप लाइन है। बडे बडे सपने दिखाए गए थे लेकिन यहां कभी नल से जल नहीं आया। गंदी नाली के सहारे पडी पाइप लाइन से रिसते हुए पानी को महिलाएं कपड़े धोने के लिए प्रयोग करती हैं।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More