BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पार्षदों को पुरानी मथुरा में सता रहा दरकती दीवारों से जनाधार खसकने का डर

मथुरा। टीलों पर बसी पुरानी मथुरा में मकादों की दीवारों के धंसने और चटकने की समस्या भी पुरानी है। अब यह बडा चुनावी मुद्दा बन गया है। इन क्षेत्रों से चुने गये पार्षदों को समस्या का समाधान नहीं होने पर जनाधार खिसकने का डर सताने लगा है।


 प्राचीन आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व को संजोए मथुरापुरी का यमुना की घाटी में बसे प्राचीन शहर के लोग लगातार मकानांे के फटने की समस्या से जूझ रहा हैं। मथुरा वृन्दावन नगर निगम के लगभग 10 वार्डों में यह समस्या पिछले करीब एक दशक से बनी हुई है। पिछले कुछ सालों हालात और जटिल हुए हैं। नगर निगम के वार्ड 57, 48, 68, 56, 59 सहित अन्य क्षेत्रांे के निवासी लगातार मकानों में पड रहीं दरारों और बैठ रही दीवारों से भयभीत हैं। नगर निगम की वोर्ड और कैबिनेट बैठक में यह मुद्दा स्थानीय पार्षदों द्वारा यह मुद्दा कई बार उठाया गया है। पार्षद रामदास चतुर्वेदी की शिकायत पर मेयर डा.मुकेश आर्य बंधु ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ करीब दो महीने पहले कई क्षेत्रों का दौरा करने के बाद लोगों को यह आश्वासन दिया था कि इस समस्या का जल्द हल तलाशा जाएगा। वार्ड 48 की पार्षद  ऋचा चतुर्वेदी का कहना है कि वर्तमान स्थिति में इस क्षेत्र के संरक्षण की आवश्यकता है। स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते शहर का हृदय स्थल जो कि लगभग 45 से 50 मौहल्लों को समेटे हुए है इस त्रासदी की चपेट में है। छोटी छोटी गलियों में बसे शहर के मकान लगातार फट रहे हैं। वार्ड 57 के तुलसी चबूतरा, सतघड़ा, गताश्रम टीला, सहित वार्ड 48 के रामजी द्वारा सहित वार्ड 56, 69 के कई क्षेत्रांे में मकानो के फटने का क्रम तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा पार्षद दल के मुखसचेतक पूर्व केबिनेट सदस्य रामदास चतुर्वेदी के बताया कि यह विषय हर अधीकारिक स्तर पर उठाया है। स्थानीय प्रशासन निरीक्षण बहुत जोश और उत्साह के साथ करता है लेकिन कोई भी कार्य धरातल पर नहीं आता। स्थिति यह है कि तुलसी चबूतरा के खिल्लू सिंह सरदार, ममता देवी, राजकुमार यादव, राजेन्द्र अग्रवाल, श्याम पहलवान, सतघड़ा गली में बंशीगुरू, बाबू लाल खण्डेलवाल, राधारमन कपड़े वाले, केशव भवन, गताश्रम टीला में नरेन्द्र सरदार, कुंजा सुंदर, पुलन सरदार, जुगल चतुर्वेदी आदि के मकानो के फटने की स्थिति खराब है। वार्ड 56 की पार्षद मीरा अग्रवाल, 48 की पार्षद ऋचा चतुर्वेदी, और वार्ड 59 पार्षद नीलम गोयल के अनुसार
जाकिर हुसैन कालेज आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के सिविल विभाग के सदस्यों की टीम द्वारा मथुरा शहर के विभिन्न स्थानों पर भवनों में आ रहीं दरार के कारणों के सम्बध में निरीक्षण के पश्चात दी गयी रिपोर्ट एवं सुझावांे पर आजतक कार्यवाही न करना अधिकारियों की पूर्णतः लापरवाही है जिसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता भुगत रही है। बृज पर्यावरण संरक्षण परिषद के अध्यक्ष कान्तानाथ चतुर्वेदी के अनुसार क्षेत्रों की भयावहता को देखते हुए भूगर्भ वैज्ञिनिकांे के सर्वेक्षण की तत्काल आवश्यकता है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More