BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

क्षय रोग उन्मूलन में लिया जा रहा बच्चों से सहयोग

मथुरा। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत अब स्कूली छात्रों को टीबी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। छाता के श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में जिला क्षय रोग केंद्र द्वारा छात्रों को जागरूक किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि बच्चे टीबी के प्रति जागरूक होंगे तो वह अपने परिवार में भी टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगे। इससे टीबी उन्मूलन में काफी मदद मिलेगी। आगे भी स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में जिला क्षय रोग केंद्र से डॉ. अरविंद, मुकेश कुमार और राहुल सोनी ने छात्रों को टीबी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुकेश कुमार ने बताया कि आप अपने नजदीक लोगों को यदि दो हफ्तों से ज्यादा की खांसी, सायंकालीन बुखार, सीने में दर्द, खांसते समय ब्लड का आना तथा बुखार का रहना आदि लक्षण हो तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम की जांच करवाने के लिए प्रेरित करें । स्कूल के प्रिंसिपल गौरव देशमा ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि टीबी की सभी जांच व उपचार पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध है। उपचार के दौरान निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत प्रति माह 500 रुपए की धनराशि भी उन्हे दी जाती है। उन्होंने बच्चों को यह भी कहा आप सीधे किसी से यह न कहें कि आपको टीबी है, बल्कि उसके अंदर टीबी के लक्षण होने पर उन्हें  उनके नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर अपनी जांच करवाने के लिए प्रेरित करें। जिला क्षय रोग अधिकारी और सेंट्रल टीबी डीवीजन के डॉ. निशांत कुमार ने श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल के प्रयासों व सहयोग की सराहना की। स्कूल के छात्र राहुल ने बताया कि कार्यक्रम में टीबी के बारे में काफी जानकारी दी गई आज मुझे पता चला की सजग रहें तो टीबी जैसी बीमारी को मात दी जा सकती है। छात्र तरुण ने बताया कि टीबी की जांच व सरकार मुफ्त कर रही है हमें केवल सजग रहने और लक्षण दिखने पर जांच कराने की आवश्यकता है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More