BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ARUN JAITLEY PASSES AWAY LIVE : अरुण जेटली का 66 साल की उम्र में निधन, कल निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज निधन हो गया है। अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12:07 मिनट पर उन्होंने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आखिरी सांस ली। वे 66 साल के थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि जेटली की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। 

अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। तब पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की थी, इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। यहां पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था। 

पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्पीकर ओम बिडला अरुण जेटली को देखने एम्स पहुंचे थे। इसी साल मई महीने में अरुण जेटली की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। अरुण जेटली कैंसर का इलाज करवाने अमेरिका भी गए थे। 

अपनी खराब सेहत के चलते उन्होंने सक्रिय राजनीति से खुद को दूर कर लिया था। हालांकि, वह राज्यसभा के सदस्य थे। जेटली का इलाज अमेरिका में हो चुका था। जेटली के निधन का समाचार पाकर देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें, गत छह अगस्त को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हुआ। 

Live Update....

- पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार कल दोपहर दो बजे निगमबोध घाट पर किया जाएगा।

- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अरुण जेटली के असामयिक निधन पर गहरा दुख और पीड़ा व्यक्त की है। उनकी मृत्यु पर शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्ति, सांसद और मंत्री के रूप में एक लंबी पारी खेली और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

- अरुण जेटली का पार्थिव शरीर आज उनके घर ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित लाया जाएगा। अरुण जेटली का कल यानी रविवार को दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार होगा। सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

- बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली जी का निधन दुःखद : नीतीश कुमार।

- अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं, उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना : सुरजेवाला।

- आरजेडी चीफ लालू यादव ने अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया।

- कांग्रेस के नेता दिग्जिवज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, ‘अरुण जेटली नहीं रहे। बड़े लम्बे समय से बीमार थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे अच्छे वकील अच्छे सांसद होने के साथ एक नेक इंसान थे। मैं उनको श्रद्धांजली अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

- पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली निधन पर अमित शाह बोले, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे, उनके शोक संतृप्त परिवार को वियोग सहने की शक्ति दे ।

- कपिल सिब्बल पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली निधन पर बोले, कहा-एक पुराने साथी को खोने से बहुत दुखी हूं।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने अरुण जेटली की पत्नी और बेटे से बात की है। 

- अरविंद केजरीवाल बोले- देश के लिए बड़ी क्षति, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

- कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।

- अरुण जेटली के निधन के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपना दौरा छोड़ दिल्ली वापस लौट रहे हैं।

- मेरे मित्र और सहयोगी अरुण जेटली जी के निधन से बहुत दुखी हूं : राजनाथ सिंह।

- पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस पार्टी शोक प्रकट किया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि अरुण जेटली का निधन सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदना। दुःख के इस समय में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। 

- अरुण जेटली का निधन, गृहमंत्री अमित शाह अपना हैदराबाद दौरा छोड़कर दिल्ली वापस लौट रहे।

- एम्स अस्पताल ने एक प्रेस रिलीज जारी कर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की जानकारी दी हैं।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

हमारी बात

Bollywood

विविधा

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस: भारत में क्या है बाल श्रम की स्थिति, क्या है कानून और पुनर्वास कार्यक्रम

Read More

शंखनाद

Largest Hindu Temple constructed Outside India in Modern Era to be inaugurated on Oct 8

Read More