कोरोनाः स्वास्थ्य कर्मियों, बुजुर्गों, गंभीर रोगियों को लगेगी सबसे पहले वैक्सीन
Read Moreमथुरा। 17 से 25 अक्टूबर तक चल रहे कार्यक्रम ’मशन शक्ति’ के अंतर्गत ’किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को ऑनलाइन ’स्लोगन, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं’ का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत 15 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं का विषय- ’कोविड -19 ’ रहा। ’ष्मिशन शक्तिष्’ कार्यक्रम की श्रृंखला में आज सम्माननीय प्रखर वक्ता के रूप में ’श्री अरविंद कुमार सिंह, एडवोकेट (फाउंडर बेसिक ऑफ लर्निंग) एवं एच. डब्ल्यू. बी. रोवर लीडर प्रमोद कुमार (मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबंधन, एडवेंचर लीडर)’ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 60 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
अरविंद कुमार सिंह ने संभाषण में बताया कि हमें अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। यदि महिला शिक्षित है तो वह अपने ऊपर होने वाले अत्याचार और शोषण को रोक सकती है। वह जागरूक होकर ही सशक्त बन सकती है।
प्रमोद कुमार (एच .डब्ल्यू. बी. रोवर लीडर)’ ने छात्राओं को स्काउट गाइड संस्था (रोवर- रेंजर) के विषय में जानकारी दी, साथ ही यह बताया कि बालिकाएं कभी कमजोर नहीं होती वह भी बालकों की तरह ही कार्य करने की क्षमता रखती है और किसी भी मुश्किल की घड़ी में या आपदा की घड़ी में एक साहसी, निडर एवं कर्तव्यनिष्ठ रेंजर का दायित्व निभाते हुए लोगों की सहायता कर सकती हैं और लोगों के साथ अपनी भी सुरक्षा कर सकने में सक्षम होती है। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की ’प्राचार्य डॉ. रागिनी अग्रवाल, शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ बबीता, हिंदी विभाग की डॉ. निधि शर्मा (रेंजर लीडर) एवं गृह विज्ञान विभाग की डॉ. सुनीता त्रिपाठी (रा. से. यो. अधिकारी)’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Related Items
MATHURA : प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को उभारें
बुलंदशहर हिंसा : पुलिस ने 18 आरोपियों के पोस्टर चिपकाए, जब्त होगी संपत्ति
‘नमस्ते इंग्लैंड’ पर हुआ विवाद, पोस्टर से भारत के नक्शे से की छेडखानी